👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सोमवार को वाहनों का दबाव सड़कों पर बढ़ने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार के दिन बड़ी संख्या में वाहन चालक सड़कों पर उतरे और अपनी मंजिल की ओर बढ़ने लगे. ऑफिस, स्कूल, कचहरी आदि जगह आने-जाने वाले लोगों के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया जिसका सबसे ज्यादा अगर हापुड़ के तहसील चौराहा और मेरठ तिराहा पर देखने को मिला. मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ट्रैफिक को संभालते हुए नजर आए. चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके चलते कई ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई.




























