
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ धीरखेड़ा औद्योगिक बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को रविवार को पांच घंटे सप्लाई नहीं मिलेगी। जर्जर तारों की बदली के कारण पूरा बिजलीघर बंद रखा जाएगा। जिले को निर्बाध सप्लाई के लिए जर्जर तारों की बदली का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही बिजलीघरों की क्षमता में वृद्धि भी हो रही है। इसी क्रम में रविवार को धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशु सचान ने बताया कि रविवार को जर्जर तारों की बदली के कारण सुबह दस से शाम पांच बजे तक धीरखेड़ा औद्योगिक फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731


























