
बदहाली पर आंसू बहा रहे गांव ट्याला के तालाब
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की किठौर रोड पर स्थित गांव ट्याला में सड़क किनारे मौजूद तालाब के हालात इन दिनों बेहद खराब हैं। तालाब में कूड़ा जमा है जिसकी वजह से यहां से निकलने पर बदबू आती है। बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों व राहगीरों ने तालाब की सफाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ट्याला में दो तालाब है। दोनों के हालात बेहद खराब है। यदि इस तालाब पर निगाह डाली जाए तो प्रकाश में आएगा कि तालाब की काफी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। यहां अक्सर बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं उन्होंने संबंधित से कई बार तालाब की सफाई की मांग की लेकिन तालाब की सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की है। यहां पर गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार मंडराता जा रहा है। बारिश के दौरान तो यहां के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























