मकान में हुई 23 लाख की चोरी से पुलिस के उड़ गए होश












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने गांव छज्जूपुर में एक मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 20 किलो घी, कीमती सामान लेकर गायब हो गए। इस दौरान करीब 23 लाख का माल चोरी हो गया। जब परिजनों की आंख खुली तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। चोरों की हरकत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, कपूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसके साथ ही अपने सूत्रों को भी पुलिस ने एक्टिव कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

गांव छज्जुपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:00 बजे वह अपने घर पहुंचा और परिजनों के साथ सो गया। इसी बीच चोर आ धमके जिन्होंने मकान की खिड़की का जंगला उतारा और नीचे रख दिया। खिड़की के माध्यम से चोर मकान के भीतर दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी, रसोई आदि स्थानों पर रखा कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने इस दौरान एक लाख नकद, 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 20 किलो घी व कीमती सामान चुरा लिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जब मंगलवार की सुबह नरेंद्र व परिजनों की आंख खुली तो घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। नरेंद्र ने बताया कि दौरान चोर करीब 23 लाख रुपए का माल चुरा कर फरार हो गए। इतनी बड़ी चोरी से परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!