दहेज प्रताड़ना की आरोपी वृद्धा को गाऊन में ही पुलिस ने जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज लालचियों की प्रताड़ना से दुखी गत दिनों एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने विवाहिता की मौत के लिए जिम्मेदार उसकी विधवा सास को गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौहल्ला सुभाष गेट पर गत दिनों एक विवाहिता की मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला का पति व अन्य परिवारजन विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपी विधवा की सास राजरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खास बात यह है कि पुलिस आरोपी वृद्ध महिला को गाऊन में ही घर से उठा लाई और उसे कपड़े बदलने तक का भी मौका नहीं दिया।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536






























