
कड़कड़ाती सर्दी में पुलिस ने डट कर की गश्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के विभिन्न थाना क्षेत्र पुलिस ने रात जमकर गश्त की और संदिग्ध लोगों व वाहनों की चैकिंग की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गस्त की और राहगीरों व व्यापारियों से सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में वार्ता की।पुलिस ने लोगों से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा ताकि गुंडों पर कडी नजर रहे।पुलिस ने नागरिको से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियो की सूचना पुलिस को दे और सूचना देने वाले का नाम उजागर नही किया जाएगा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























