
पुलिस लाख कोशिश करे पर हम नहीं सुधरेंगे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस सडक मार्ग पर वाहनो पर हो रही स्टंटबाजी रोकने व लोगो को जागरूक करने पर लगी है इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नही ले रहे है।हर रोज स्टंटबाजो की वीडियोज वायरल हो रही है और पुलिस भारी चालान भी कर रही फिर स्टंटबाजी बढ रही है।
जनपद हापुड़ में एक बाईक पर सवार दो युवकों द्वारा हाईवे पर चलती कार के आगे स्टंटबाजी करते हुए लापरवाही से बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उक्त वायरल वीडियो का हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बाइक चालक को बाइक सहित हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी और उक्त बाइक का 19 हजार रुपये का चालान व बाइक को पुलिस ने सीज किया है।
हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील की है कि लोग ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























