
पुलिस ने खोए हुए दो बच्चों को कुछ घंटों में ढूंढ कर परिजनों से मिलाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने खोए हुए दो मासूम बच्चों को कुछ घंटों में ढूंढ कर उनके परिजनों से मिलाया। बच्चों को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा जिन्होंने पुलिस का आभार जताया है।
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव घुंघराला के रहने वाले दो बच्चे अचानक लापता हो गए। 4 साल का चाहत और 5 साल का महबूब के गुम होने पर परिजनों ने चिंता ज़ाहिर की और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने गांव सादिकपुर के पास अकेले घूमते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। परिजनों ने बच्चों का आभार जताया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



























