👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो ऐसे लोगों को दबोच लिया, जो घर से शराब बेचने निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने पटना तिराहे के पास से सोटावली के संदीप को 22 पव्वे तथा पप्पू को 20 देशी शराब के साथ दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने अपने-अपने इलाके में शराब बेचना स्वीकार किया है। आरोपी शराब कहां से लाए थे, यह पुलिस ने उजागर नहीं किया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























