
17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक पिलखुवा डासना रेल मार्ग पर रहेगा ब्लॉक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली मुरादाबाद रेल मार्ग पर स्थित पिलखुवा व डासना के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सात दिनों का ब्लॉक लेने की योजना बनाई है। 17 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच यह काम किया जाएगा जिससे सात दिनों तक इस रेल मार्ग से निकलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा और ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाया जा सकता है। अभी तक सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेनों को या तो आउटर पर रोकना पड़ता है या तो ऐसे स्टेशन पर ठहराव कराया जाता है जहां पर ट्रेनों का स्टॉपेज ही नहीं है। ऐसे में 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक पिलखुवा डासना रेल खण्ड में ब्लॉक लेने की योजना बनाई गई है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























