
बाबूगढ़ से राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए यात्रा रवाना
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता से एक धार्मिक यात्रा राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना हुई। होली के अवसर पर बाबा मोहन राम जी में बड़ी दोगे दोज होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबूगढ़ से राजस्थान के लिए रवाना हुए। राजस्थान पहुंचकर सभी ने बाबा के दर्शन किए और अपनी आस्था का परिचय दिया।
भक्त बाबूगढ़ छावनी पहुंचे और जयकारे लगाए जिसके बाद यात्रा रवाना हुई। बाबूगढ़ के बछलोता से यात्रा शुरू हुई जो राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम पहुंची। यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सतपाल महाराज, क्षेत्र के सभी भक्ति लोग मौजूद रहे।
#Rajasthan #EHapurNews
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























