
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में तीन करोड रुपए की लागत से गंगानगरी में विकास होगा। शासन ने गंगानगरी के विकास के लिए तीन करोड रुपए जारी किए हैं। गंगानगरी अतिक्रमण के मकड़ जाल से मुक्त होगी। आपको बता दें कि तीर्थ डिग्री ब्रजघाट में बड़ी संख्या के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। अब तीर्थ नगरी में छोटे व्यापारियों को स्थाई ठिकाने मिलेंगे। फूल, प्रसाद और मुंडन करने वालों के लिए भी स्थान चिन्हित होंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल भेजी गई दो करोड़ की राशि अंत्येष्टि स्थल पर अतिक्रमण होने से वापस लौट गई थी। हालांकि इस साल भेजी गई तीन करोड़ की रकम से शमशान घाट में सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























