जय श्री राम के जयकारों से गूंजी तीर्थ नगरी, राम भक्तों ने की पुष्प वर्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थ नगरी बृजघाट के मुख्य बाजारों से होकर अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गंगा सभा आरती समिति द्वारा आरती स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिससे तीर्थ नगरी पूरी तरह राममय हो गयी और कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष अशोक नागर के नेतृत्व में श्री राम यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं नेहनीड परिवार के विद्यार्थियों ने हाथों में झंडे लेकर जय श्री राम के नारे लगाए संचालक कपिल शर्मा ने बताया कि आरती स्थल से यात्रा प्रारम्भ होकर शोभा यात्रा तीर्थ नगरी के के मेन बाजार से होते हुए,शिव चौक,रामलीला मैदान, होली चौक से होते हुए आरती स्थल पर समापन हुआ जिससे पूरी तीर्थ नगरी पूरे राम के भजनों में डूब गयी और चारो तरफ जय श्री राम नाम के जयकारे लगते रहे। मौके पर गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर,महामंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष संजय रस्तोगी, संचालक कपिल नागर, वेद प्रकाश कंसल, सुशील तोमर, अशोक यादव, विशाल अग्रवाल ,विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, महेश बंसल, श्याम बंसल,हेमंत गौड़ दीपक गौड़ चिंटू गौड़ हेमंत शर्मा, प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा, अखिल शर्मा, वरुण सेन, चिंटू पहलवान, त्रिनेत्र गोयल, संजय गोयल, आदि राम भक्त मौजूद रहे
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























