
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हापुड़ की वैशाली कॉलोनी में छापा मारकर दिल्ली के लाल किला परिसर से चोरी हुए कलश के मामले में आरोपी भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया था। मामले में सोना पिघलाने वाले और पिघला हुआ सोना खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा था। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए भूषण वर्मा के निशाने पर दिल्ली के सभी जैन मंदिर थे। दरअसल जैन समाज में पूजा के दौरान एक कलश का विशेष महत्व है जिस पर भूषण वर्मा की निगाह थी जो दिल्ली के अन्य जैन समाज के मंदिरों में कलश चोरी करने की योजना बना रहा था। पुलिस लगातार भूषण वर्मा से पूछताछ कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























