हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित मौहल्ला जसस्वरूप नगर के लोग इन दिनों दहशत के माहौल में जी रहे हैं जहां एक छिपकली जैसे दिखने वाले जंतु के तांडव से लोग परेशान हैं. यह कभी भी किसी के भी घर में घुस जाती है. बताया जा रहा है कि इस जंतु ने कूड़े के ढेर और ईटों को अपना घर बनाया हुआ है. बारिश के दिनों में अक्सर इस तरह के जंतु निकल आते हैं. हाल ही में कलेक्टर गंज में भी इस आकृति के जंतु के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.
जसरूपनगर के लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अक्सर इस तरह के जीव जंतु निकल आते हैं. पास ही खेत मौजूद है जहां बारिश के दौरान पानी भरने से यह सभी बाहर आ जाते हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि खाली पड़े प्लॉटों की साफ-सफाई की जाए जिससे उसके आसपास रह रहे लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पटरागोय है.
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























