हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक यात्री रक्सौल से दिल्ली की ओर जा रही है रक्सौल एक्सप्रेस में सवार हो रहा था। तभी ट्रेन चल पड़ी जिससे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ता हुआ ट्रेन के साथ चला गया। इसी बीच कुछ यात्रियों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग की जिसके बाद ट्रेन रुकी और यात्री बॉगी में सवार हुआ।
बता दें कि रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रक्सौल एक्सप्रेस खड़ी थी कि इसी बीच एक यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए सवार हो रहा था। जैसे ही उसने ट्रेन के दरवाजे पर लगे स्टील के डंडों को पकड़ा तो ट्रेन चल पड़ी और यात्री का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह ट्रेन में चढ़ने की जगह प्लेटफार्म पर ही घिसटने लगा। ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन को खींचा जिसके बाद ट्रेन रुकी और यात्री बोगी में सवार हुआ।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

































