
1.41 करोड़ से होगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित गांव उपेड़ा में करीब 3000 वर्ग मीटर जमीन में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1.41 करोड रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा। इस उत्सव भवन के बनने से गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।
तीनों तहसील क्षेत्रों में पंचायत उत्सव घर बनाए जाने हैं। इसके लिए सीडीओ ने संबंधित तहसील के एसडीएम को जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। हापुड़ तहसील क्षेत्र के अधिकारियों ने गांव उपेड़ा में जमीन को चिन्हित किया था। 3000 मीटर में बनने वाले भवन के निर्माण पर करीब 1.41 करोड रुपए खर्च होंगे। इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल माह में निर्माण शुरू करने का प्रयास है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























