
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का हापुड में भव्य स्वागत
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंगलवार को हापुड जनपद आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में छिजारसी टोल पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डा सोमेश्वर तोमर,निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ,जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही दीपक भाटी, नवीन तोमर, योगेश राणा, हेमन्त त्यागी, कुणाल चौधरी, अनिरुद्ध कस्तला, राजीव शर्मा, प्रदीप तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
इसके बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की जन्म स्थली गांव नूरपुर की मढैया के लिए रवाना हो गये।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808



























