
20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले को अंतिम रूप दे दिया गया है।यह मेला 20 जनवरी से शुरू होगा।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष व ग्राम प्रधान राजू सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव वझीलपुर में 20 जनवरी को बूढ़े बाबा की दौज के मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण त्यागी ने बताया कि यह मेला वर्ष में दो बार लगता है। पहला तो माघ मास की दौज तिथि को और दूसरा बैसाख मास की दौज तिथि को। बुजुर्ग बताते थे कि गांव में स्थित बूढ़े बाबा का तालाब है जिसकी मिट्टी शरीर पर लगाने से कुष्ठ रोगियों को फायदा होता है।यह मेला गत कई दशकों से लगता चला आ रहा है और यहां दूसरे प्रदेशों व दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। इस मेले में चाट खोमचे, बच्चों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के झूले, खेल खिलौनों व अन्य वस्तुएं की दुकानें लगती हैं और लोग खूब खरीदारी करते है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480































