👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू, मलेरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है जबकि 20 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा नष्ट करने का अभियान लगातार चला रहा है। जिले में गुरुवार को टाइफाइड के चार नए मामले सामने आए जिनका उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है जबकि मलेरिया की 20 मरीजों में पुष्टि हुई है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























