हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री सनातन महावीर दल में नवगठित समिति एवं पुरातन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के तत्वाधान मे सम्पूर्ण हर्षोल्लास से महावीर दल पर मनाया गया। अखंड रामचरित मानस पाठ के समापन उपरांत महावीर दल एवं महावीर दल द्वारा पोषित श्री राधा बल्लभ लाल मंदिर पुराना बाजार पर रथ यात्रा के सेवार्थ निरंतर हलवा प्रशाद वितरण किया गया तथा सायं काल मे मंदिर को दीपकों से अति सुंदर सजाया गया एवं काफ़ी समय तक अति मनमोहक आतिशबाज़ी की गई।
कार्यक्रम मे प्रधान :- सुनील, पूर्व प्रधान :- अजय अग्रवाल, मंत्री:- विकास गर्ग (भोली), केशव राम सिंघल, राजिंदर वैद, नरिंदर शर्मा, श्रीओम, पंकज गर्ग, वीरेंद्र, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065


























