हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृष्टि पिलखुवा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर समाज सेवा का व्रत लिया और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।। भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा अधिष्ठापन समारोह एवम् होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन गर्ग हापुड़ व ममता शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार रही। सानिध्य कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल का मिला।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे भिन्न-भिन्न स्वरूप में सज कर आए । कार्यक्रम में सृष्टि शाखा की सदस्यों ने भी नृत्य किया। संचालन शाखा मार्गदर्शक बीना गोयल ने किया। कार्यक्रम में कवि एवं साहित्यकार शाखा संरक्षक कवि अशोक गोयल ने होली पर, वरिष्ठ कवयित्री एवम् शाखा मार्गदर्शक बीना गोयल ने होली पर अपनी प्रस्तुति दी । कार्यक्रम मे आए अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष रानी बंसल , शाखा सचिव नीरा कंसल, लविता ,मानसी ने किया। सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारियों को अधिष्ठापन समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ सतीश गोयल जी प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार ने दिलाई । कार्यक्रम में नृत्य कलाकारो ने भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी के भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांध दिया । सृष्टि शाखा की सदस्यों द्वारा नृत्य नाटिका भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसे ज्योति गोयल ,कोमल कंसल,मानसी कंसल,गुंजन कंसल , हृदयांस व अदित द्वारा प्रस्तुत की।कार्यक्रम में चेतन कंसल,सुशीला गर्ग, मीनाक्षी, बबीता, आशी, दामिनी , कोमल, कुसुम जी, सुधा जी, कामिनी,नीना, शशि , पायल ,सीमा, प्रिया ,पूजा, पूनम, प्रियंका, प्रीति, रितु, सुषमा ,उषा ,अलका, आरती ,सुशील जी लक्ष्मी मित्तल ,मनीष ,वीरेंद्र,राजीव, अंकुर ,आशीष ,सौरभ आदि उपस्थित थे।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























