
आर्य समाज हापुड़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को एक सादे समारोह में पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
आर्य समाज के नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश चंद सिंहल, महिला प्रधान प्रतिभा भूषण, वरिष्ठ उप प्रधान चमन सिंह सिसौदिया, कनिष्ठ उपप्रधान सुरेन्द्र कबाड़ी व संजय शर्मा, मंत्री अमित शर्मा, महिला मंत्री रेखा गोयल, वरिष्ठ उपमंत्री परीक्षित आर्य, कनिष्ठ उपमंत्री राकेश गुप्ता व सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन आर्य आदि पदाधिकारियों व अंतरंग सदस्यों ने साप्ताहिक सत्संग के दौरान शपथ ली।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि वे महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शो व वैदिक मान्यताओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























