
भाविप युवा शक्ति के नवनियुक्त पदाधिकारियो ने पद भार ग्रहण किया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हापुड में आयोजित एक सादे समारोह में पद ग्रहण किया।संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु जैन,सचिव मयंक मित्तल तथा कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल को निवर्तमान पदाधिकारियों ने कार्यभार सौंपा।समारोह का शुभारंभ वंदे मातृम से हुआ।सभा में निवर्तमान कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल ने पिछले सत्र का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
निवर्तमान सचिव अश्विनी गर्ग ने पिछले साल के किये कार्यो से अवगत कराया।निवर्तमान अध्यक्ष कमल अग्रवाल द्वारा सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया.
सभा में निवर्तमान अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष द्वारा वर्तमान अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को चार्ज दिया गया।
अध्यक्ष हिमांशु जैन ने अपनी नयी टीम से सदन को अवगत कराया और नयी टीम का पटका पहनाकर स्वागत किया गया.
संरक्षक डॉ राजेश्वर सिंह, राजीव जिंदल, सचिन गोयल और मार्गदर्शक कमल अग्रवाल ने नयी कमेटी को बधाई दी।
सचिव मयंक मित्तल द्वारा आगामी कार्यक्रम को सभी के समक्ष रखा गया और सभी ने आगामी कार्यक्रम के प्रस्तावों को पास किया।
कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल ने नए सदस्यों की एंट्री फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी सदस्यों ने एक मत से पास किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























