हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहे से लेकर मेरठ तिराहे के आगे तक जो लापरवाही भरा कार्य चल रहा है. वह पूरे शहर के सामने आ चुका है लेकिन अधिकारी काला चश्मा पहन कर इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करने में जुटे हैं. बता दें कि दिल्ली रोड पर जिस तरह से जल निगम द्वारा सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है यहां नियमों को दरकिनार किया जा रहा है. ठेकेदार की लापरवाही के चलते धूल का गुबार लोगों के जीवन पर काफी बुरा असर डाल रहा है. हापुड़ के रामलीला ग्राउंड तक उड़ती धूल इसका जीता जागता उदाहरण है जहां लोगों का स्वास्थ्य लापरवाही की भेंट चढ़ा है.
आप बता दे कि तहसील चौराहे से सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ अधिकारियों का भी गुजरना रहता है लेकिन किसी भी अधिकारी को नियमों को दरकिनारकर बिछाई जा रही इस पाइपलाइन से उड़ती धूल नजर नहीं आती. ठेकेदार की लापरवाही पर पानी का छिड़काव कर मामला दबाने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह खानापूर्ति भी नाम मात्र को है. उड़ती धूल से हर कोई परेशान हैं. वैसे तो सरकारी अधिकारी आम जनता को नियमों का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन खुद ही नियमों से अनजान बन जाते हैं जिसको आम जनता भुगत रही है.
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700





























