
जनवरी में राष्ट्रीय सैनिक संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ इकाई के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी व जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी ने बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पत्रिका भेंट की और उन्हें आगामी जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के संत , किसी एक प्रदेश के राज्यपाल, पूर्व सेना अधिकारियों के साथ विभिन्न राज्यों से लगभग एक हजार पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने उन्हें बताया गत वर्ष आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867




























