
निकाह के दौरान पटाखा छोड़ने से नाराज मुफ्ती ने नहीं पढ़ा निकाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक शादी समारोह के दौरान हुई आतिशबाजी से नाराज मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बारातियों ने मुफ्ती से गलती होने की बात स्वीकार की लेकिन उन्होंने निकाह पढ़ाने से साफ इनकार कर दिया जिससे सभी में नाराजगी छा गई।
दरअसल गढ़ तहसील क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में खूब पटाखे छोड़े गए जिससे मुफ़्ती भड़क गए और उन्होंने पटाखा छोड़ने के विरोध में अपनी नाराजगी ज़ाहिर की। इस दौरान कहासुनी हुई जिसके बाद मुफ्ती ने निकाह पढ़ने से ही इनकार कर दिया। लड़का व लड़की पक्ष ने काफी समझाया लेकिन नाराज मुफ्ती निकाह पढ़ने को राजी नहीं हुए। इसके बाद वह वापस लौट गए। इस दौरान दोनों पक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। अंततः बारात में एक मौलवी ने निकाह की रस्म अदा कराई।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























