
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल ने गुरुवार को संसद में मेरठ की जनता को रेल फाटकों के कारण होने वाली भारी असुविधा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरपास के निर्माण की मांग की।
प्रमुख बिंदु जो सांसद ने सदन में रखे:
बिजली बंबा रेलवे लेवल क्रॉसिंग: हापुड़ रोड और दिल्ली रोड के बीच स्थित इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन लगभग 50,000 लोग गुजरते हैं। यहाँ अक्सर लगने वाले जाम से समय और ईंधन की बर्बादी होती है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मार्ग: NH-58 से विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से भी हजारों छात्र और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिन्हें रेल फाटकों के कारण लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर अंडरपास: सांसद ने अवगत कराया कि इस मार्ग पर बन रहा अंडरपास अभी भी अधूरा है, जिसके कारण स्थानीय लोग अभी भी लेवल क्रॉसिंग का ही उपयोग करने को मजबूर हैं।
सांसद अरुण गोविल का वक्तव्य:
“भारतीय रेलवे ने 2014 के बाद से देशभर में रेल फाटकों को हटाकर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने का सराहनीय कार्य किया है। इसी दिशा में मेरठ के इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी कार्यों की आवश्यकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेल मंत्रालय इन समस्याओं पर सकारात्मक विचार कर मेरठ की जनता को जल्द ही जाम से मुक्ति दिलाएगा।”
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012




























