हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुआ में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवास के दौरान दिल्ली से बुलंदशहर को जाते समय अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमान डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का नगर पिलखुवा में मारवाड़ पुलिस चौकी पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा ग्राम नवादा में डॉक्टर तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हिंदुओं के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के कारण बना है राम मंदिर से हिंदुओं का मनोबल बढ़ा है। हमारे पुरखों के कारण ही हिंदू है उन्होंने हिंदुओं की रक्षा संपत्ति की रक्षा महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए गांव-गांव में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवास पर डॉक्टर तोगड़िया के साथ प्रदेश महामंत्री एडवोकेट गौरव राघव जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल पंकज गिरी जी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद सरदार भगत सिंह जिला उपाध्यक्ष अनुज शर्मा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश कुमार नगर महामंत्री राजेंद्र राघव संदीप कुमार अजीत कुमार जतिन कश्यप रोहित कुमार मोहित गिरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731


























