हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना बाइक सवारों को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने दो मनचलों की जमकर धुनाई की और सबक सिखाया। मामला शनिवार का है जब एक दो छात्राएं कोचिंग सैंटर से घर लौट रही थी कि पबला रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। दोनों छात्राओं ने आरोपियों की बाइक सड़क पर नीचे गिराकर धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ इक्ट्ठा देख मनचले भाग खड़ा हुए।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099
























