हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित साईलो चौकी प्रथम क्षेत्र से लापता हुए फौजी को सकुशल बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया है। 522 एएससी बटालियन मेरठ के कंपनी कमांडर अंकुर गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु के जनपद विल्लुपुरम के गांव पेरियाकुरुक्कई का राजा गोपाल केसवन उसकी बटालियन में तैनात है। तीन नवंबर को फौजी छुट्टी लेकर घर गया था जो कि 28 नवंबर को वापस बटालियन के लिए लौट रहा था लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने जब फौजी की मोबाइल लोकेशन का पता किया तो जानकारी मिली की वह हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित गुरुद्वारे के पास बंद हुआ था। इसके बाद सैन्य अधिकारीयों ने हापुड़ में फौजी की तलाश शुरू की और मामले से हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत कराया। अभिषेक वर्मा ने फौजी की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया और शुक्रवार की शाम फौजी को मेरठ रोड पर स्थित साईलो प्रथम चौकी क्षेत्र से बरामद कर लिया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























