
लापता वृद्धा को किया सकुशल बरामद, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लापता बुजुर्ग महिला को 40 मिनट में सकुशल ढूंढ निकाला। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है जो अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को 40 मिनट में खोज निकाला जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। लापता महिला को ढूंढने वाली पुलिस का सराहनीय कार्य देखकर हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंज्य सिंह ने उप निरीक्षक सतवीर सिंह और आरक्षी विक्रांत तोमर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्थानीय लोग व महिला के परिजनों ने भी पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||
























