हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने चार हथियार बंद लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने चार दिन पहले लूट में असफल रहने पर किसान पर गोली चला दी थी। यह हादसा गांव वनखंडा में भट्टे के नजदीक हुआ था।
बाबूगढ़ पुलिस व एस.ओ.जी टीम बदमाशों की खोज में जुटी थी कि चार लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ये लुटेरे जनपद हापुड़ बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव भैसाखुर का विपिन, चितसौना का प्रशांत, मेरठ के मीरपुर का चीनू नागर, हापुड़ के गांव उबारपुर को शोभित है।
बता दें कि जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव चितसौना का किसान मानवेंद्र चार दिन पहले हापुड़ में गेहूं बेचकर लौट रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से गांव वनखंडा भट्टा पर किसान पर हमला कर दिया और लूट में असफल रहने पर गोली चला दी। किसान घायल हो गया।
सी.ओ हापुड़ एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने चार शातिर लुटेरों को पकड़ा है।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से तीन चाकू व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि एक लुटेरा, पीड़ित किसान मानेंद्र के गांव चितसौना का ही है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:























