हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस व बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाश के बीच दिनदहाड़े चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ बुधवार की दोपहर देहरा बोम्बे पटरी पर हुई। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि घायल बदमाश किस प्रकार लंगड़ा कर चल रहा है और पुलिस उसे सहारा देकर ले जा रही है। धौलाना पुलिस और बदमाशों के बीच पिछले 12 घंटे में हुई यह दूसरी सशस्त्र मुठभेड़ है। जिसमें आज दूसरा बदमाश घायल हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि बुधवार की दोपहर छिजारसी पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा यह सूचना दी गई कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध बदमाश गालंद की ओर भागे है। धौलाना पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए पीछा किया और देहरा बोम्बे पटरी पर बदमाशों को घेर लिया और एक बदमाश घायल हो गया। सी.ओ. पिलखुवा के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान शाहरुख पुत्र गफ्फार के रुप मे हुई है, जिस पर लूट, चोरी, गौकशी तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत अनेक मुकद्दमे चल रहे है । पुलिस फरार बदमाश की खोज रही है।

























