हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने दवा की एक फैक्ट्री में दाखिल होकर एक लाख 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के बाहर बैठे चौकीदार के साथ भी बदमाशों ने मार पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला शनिवार की रात का है जब साइलो सेकंड चौकी क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित राजीव त्यागी की दवा की एक फैक्ट्री के मेन गेट के पास चौकीदार सो रहा था। बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपिटाई कर फैक्ट्री के ऑफिस में रखे एक लाख 80 हजार रुपए लेकर भाग खड़े हुए। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















