प्रभारी मंत्री गौशाला का निरीक्षण कर व्यापारी के आवास पर गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को श्री पंचायती गौशाला का दौरा किया और गौशाला प्रबंध समिति के वार्ता की। समिति के सचिव सुरेश गुप्ता ने प्रभारी मंत्री को गौशाला की समस्याओं से अवगत कराया और गौशाला को अनुदान दिलाने की मांग की। इसके बाद प्रभारी मंत्री व्यापारी कपिल एसएम के आवास पर गए जहां भाजपाइयों न जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, विनीत दीवान, पुनीत गोयल, संजय कृपाल, सचिन एसएम, अशोक बबली, गोविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























