प्रभारी मंत्री ने हापुड में किया पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में वन महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने बताया कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। ऐसे में हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रुद्राक्ष, पीपल, आम, बहेड़ा, अर्जुन आदि के पौधे लगाए गए और लोगों को जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
हापुड़ के अटल गौरव पार्क में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक, शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश ने 11 पौधे लगाए। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने आंवला, नीम, बरगद, पिलखन, गुलमोहर आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर हापुड़ के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने कार्यक्रम में मौजूद लगभग डेढ़ सौ लोगों को संबोधित किया और समझाया कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा मां के नाम लगाना चाहिए। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने वन विभाग की तारीफ की और विभाग द्वारा किए जा रहे कदमों की प्रशंसा की। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, वन दरोगा गौरव कुमार, वन दरोगा अनुज जोशी, वन रक्षक सरिता सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। आपको बताते चले कि वन महोत्सव 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक मनाया जाएगा। ऐसे में जगह-जगह पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























