प्रभारी मंत्री ने पिलखुवा के टैक्सटाइल उद्योग का स्थलीय निरीक्षण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री तथा जनपद हापुड़ प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने शुक्रवार को पिलखुवा में टैक्सटाइल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़, विधायक धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर आदि प्रभारी मंत्री के साथ थे।
हापुड़ प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत पिलखुवा के उद्यमियों से वार्ता की और औद्योगिक समस्यों को जाना। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के विकास हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी और कहा कि सूबे की सरकार उद्योग व व्यापार तथा कृषि के विकास के लिए वचनबद्ध है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166






























