
पुलिस शिकायतों को निस्तारण में हापुड़ व बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज ने पाया पहला स्थान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।मेरठ रेंज के चारों जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह मार्च 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग जारी की गयी है।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह मार्च 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह जनवरी में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह मार्च- 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों व जनपदो की जारी की गई रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र व रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
गत माह रेंज के सभी जनपदों की IGRS की समीक्षा कर जनपद प्रभारियो को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध विधिक निस्तारण कराने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर चारो जनपदो द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की गयी है, जो कि बधाई के पात्र है।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012*



























