हापुड़, सीमन/शाहरुख (ehapurnews.com) : अवैध कटान के मामले में वायरल हुई हापुड़ नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया की ऑडियो का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है जिसके बाद मामले में जांच तेज हो गई है जिससे सफाई निरीक्षक की मुश्किलें जल्द ही बढ़ सकती हैं.
बता दें कि हापुड़ में अवैध कटान के मामले में वायरल हुई ऑडियो हापुड़ में चर्चा का विषय बन गई जिसके बाद विभाग की किरकिरी होने लगी. वायरल ऑडियो रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है. ऑडियो वायरल होने के बाद सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया को क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया जबकि आउटसोर्सिंग कर्मी मोनू की सेवा को समाप्त कर हटा दिया गया. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सफाई निरीक्षक की मुसीबतें अभी और भी बढ़ सकती हैं. मामला शासन तक पहुंच गया है और जांच तेज हो गई है.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050




























