👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और 11वीं की छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग की। बता दें कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि 11वीं क्लास की एक छात्रा की तबीयत खराब होने के बावजूद शिक्षकों ने उसे वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा। छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद भी लगातार दवाब बनाया गया जिससे उसकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई। छात्रा ने 29 मार्च को दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया। बुधवार को गढ़ में एबीवीपी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।






























