
कबाड़ में लगी भयंकर आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में पड़े कबाड़ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कबाड़ में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































