हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंद्रलोक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह का मंचन किया गया। इस अवसर पर सुंदर झांकियां भी निकाली गई और फूलों की होली खेली गई। सभी भक्तों ने माहौल को रोमांचक बना दिया। कथा में व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने बताया कि बुराई का त्याग कर अच्छाई को हृदय में स्थान दें। महाराज जी ने बताया कि गोपियों ने किस तरह श्री कृष्ण की भक्ति की और गोपी द्वारा गाया गया गीत सभी भक्तों को स्मरण कराया। इस मौके पर पंडित देशराज बृजवासी, जगदीश कौशिक, धीरेंद्र शास्त्री एवं सैकड़ों भक्त शामिल हुए। भक्तों ने इस दौरान नृत्य कर आस्था का परिचय दिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























