
👁 0 views Views
पत्नी संग कांवड़ लेने गया व्यक्ति वापस नहीं लौटा, भाई ने की शिकायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ 18 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। सभी लोग वापस लौट आए लेकिन मनोज का कोई अता पता नहीं है। ऐसे में मनोज के भाई अनुज निवासी शिवपुरी कॉलोनी गाजियाबाद ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है जिसका कहना है कि वापस लौटे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। उसे मामला संदिग्ध लग रहा है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651





























