हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां पर काम करने वाली युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी की धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव की युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में नौकरी करती है। काफी दिनों से एक युवक उसका पीछा कर उसे परेशान करता आ रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर वापस लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया। दोस्ती करने की बात करते हुए उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर के मोहल्ला मजीदपुरा के सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































