पहचान छिपाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसपर 17 वर्षीय किशोरी के साथ धर्म छिपाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में जुनैद पुत्र हसनैन निवासी अल्लाहबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जुनेद के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने धारा 376, 506, 328, 419, 354 ग, 3/4 पॉक्सो एक्ट, 67 आईटी एक्ट, 3/5 उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय पोती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी अपने दादा का दुकान पर हाथ बंटाटी है। इसी बीच आरोपी दुकान पर आने जाने लगा और अपनी पहचान छिपाकर उसने किशोरी से दोस्ती कर ली। दो महीने पहले उसने किशोरी को स्कूल छोड़ने के बहाने रास्ते में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो भी बना ली जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि जुनैद ने धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव भी बनाया जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606







Related Posts

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

🔊 Listen to this शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि हापुड़, सीमन/अमित कुमार  (ehapurnews.com): पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में हाल ही में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए विद्यालय के…

Read more

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

🔊 Listen to this जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशीहापुड, सीमन(ehapurnws.com):जिला पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नही हुई है परन्तु लोगो ने अभी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ
error: Content is protected !!