दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने जमकर पीटा










दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने जमकर पीटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़िता के परिजनों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकरण जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूसरे पक्ष से पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि युवक फोन करके जबरन बात करने का प्रयास करता था लेकिन वह फोन काट देती थी और बात करने से मना करती थी। उसके बाद वह परिजनों को बताने की धमकी देता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खेतों पर जा रही थी तो आरोपी ने पीछे से जाकर मुंह दबाया और खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264







  • Related Posts

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    🔊 Listen to this सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धार्मिक स्थलों के विकास की प्रदेश सरकार की नीति का लाभ जनपद…

    Read more

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएर को परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी जिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

    हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

    हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण
    error: Content is protected !!