
गढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में तीन दिन पूर्व बाल कटवाने आए युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव भडौली के रहने वाले शिवम पर उसके गांव के रहने वाले विनीत ने गोली चलाई थी। इस घटना में शिवम बाल-बाल बच गया। आरोपी कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद घटना में शिवम के चाचा सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने विनीत, रॉबिन और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि दिनेश ने शनिवार को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि रोबिन ने शनिवार की सुबह मेरठ में भाजपा युवा नेता प्रमोद भड़ाना की गोलीमार की हत्या कर दी। उधर मुख्य आरोपी विनीत ने मेरठ के कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020

































