हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी एक युवती से तय हुई जिसकी खबर युवक की प्रेमिका उसकी मामी को मिल गई। इसके बाद मामी ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर की रहने वाली महिला दो बच्चों की मां है जो कि अपने पति को छोड़कर युवक के लिए गढ़ रह रही थी। जब उसे पता चला कि युवक की शादी कहीं ओर तय हुई है तो उसने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को थाने ले आई। तब जाकर कार्रवाई के ड़र से युवक ने महिला के साथ शादी करने के लिए हां भर दी और बारात का इंतजार कर रही दुल्हन से शादी करने के लिए अपने छोटे भाई को भेज दिया। छोटा भाई बारात लेकर रवाना हो गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































