आशिक ने युवती से किया प्यार का इजहार, इंकार करने पर पीटा, हुआ हंगामा












आशिक ने युवती से किया प्यार का इजहार, इंकार करने पर पीटा, हुआ हंगामा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित राज नर्सिंग होम पर बीती रात जमकर हंगामा हुआ। मामला मंगलवार की रात का है जब अस्पताल के बाहर एक कैंटीन पर काम कर रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मार पिटाई की। युवक को पकड़ने का लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह अस्पताल में जाकर छिप गया। मौके पर लोग एकत्र हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को बाहर निकालने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद युवती को अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मामला हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एक अस्पताल के बाहर कैंटीन का है। जब मंगलवार की रात युवती कैंटीन में काम कर रही थी। इस दौरान अस्पताल में काम करने वाला युवक वहां आया और उसने युवती से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और मजनू को पकड़ने के लिए उसकी ओर दौड़े। तभी वह अस्पताल में घुस गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!